सुर्खियां दिनांक - 13.12.2022
13 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाऐ
- सन् 1232 में गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने ग्वालियर पर कब्जा किया।
- सन् 1916 में आस्ट्रिया के टायरॉल में हिमस्खलन से 24 घंटे में 10,000 ऑस्ट्रियाई और इतालवी सैनिकों की मौत हो गई।
- सन् 1920 में नीदरलैंड के हेग में लीग ऑफ नेशनस का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थापित किया गया।
- सन् 1921 में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का उद्घाटन प्रिंस ऑफ वेल्स ने किया।
- सन् 1937 में चीन और जापान के बीच हुए नानज़िंग के युद्ध में जापानियों की जीत।
- सन् 1955 में भारत और सोवियत संघ ने पंचशील प्रकाशन को स्वीकार किया।
- सन् 1959 में आर्क विशप वकारियोस साइप्रस के प्रथम राष्ट्रपति चुने गए।
- सन् 1961 में मंसूरअली ख़ान पटौदी ने टेस्ट मैच कैरियर दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू किया।
- सन् 1974 में माल्टा गणतंत्र बना।
- सन् 1981 में पोलैंड में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा किया गया।
- सन् 1996 में कोफी अन्नान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव चुने गये।
- सन् 1998 में महात्मा रामचन्द्र वीर को कोलकाता के बड़ा बाज़ार लाइब्रेरी की ओर से भाई हनुमान प्रसाद पोद्दार राष्ट्र सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- सन् 2001 में दिल्ली स्थित भारतीय संसद पर आतंकवादी हमला हुआ।
- सन् 2002 में यूरोपीय संघ का विस्तार किया गया और साइप्रस, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, स्लोवाकिया और स्लोवेनिया इसमें शामिल किये गए।
- सन् 2004 में इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु और सर क्रीक पर वार्ता शुरु हुई।
- सन् 2006 में 150वें सदस्य के रूप में वियतनाम को शामिल करने के लिए विश्व व्यापार संगठन द्वारा अधिसूचना जारी की गई।
प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म
- सन् 1903 में हिन्दी में मनोवैज्ञानिक उपन्यासों के आरम्भकर्ता इलाचन्द्र जोशी का जन्म
- सन् 1925 में भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री लक्ष्मी चंद्र जैन का जन्म
प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन
- सन् 1048 में एक फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक अलबेरूनी का निधन
- सन् 1986 में हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री स्मिता पाटिल का निधन