सुर्खियां
दिनांक - 24.12.2022
ताज़ा सुर्खियां
- 23 दिसंबर, 2022 को किसान दिवस या राष्ट्रीय किसान दिवस को चिह्नित करने हेतु अभिनव खेती के लिये ख्याति प्राप्त 13 किसानों को सम्मानित किया गया।
- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाने के लिये देश भर में किसान दिवस मनाया जाता है।
- बाह्य अंतरिक्ष संस्थान (OSI) ने उपग्रहों की अनियंत्रित पुन: प्रविष्टि को प्रतिबंधित करने के लिये राष्ट्रीय और बहुपक्षीय दोनों प्रयासों का आह्वान किया है।
- OSI विश्व के अग्रणी अंतरिक्ष विशेषज्ञों का एक नेटवर्क है जो अत्यधिक नवीन, ट्राॅसडिसिप्लिनरी रिसर्च के प्रति अपनी प्रतिबद्धता हेतु प्रयासरत है जो अंतरिक्ष के निरंतर उपयोग और अन्वेषण का सामना करने वाली बड़ी चुनौतियों का समाधान करता है।
- पंचायती राज मंत्रालय वर्षांत समीक्षा 2022 जारी की गई है।
- जापान ने वैश्विक ईंधन की कमी के बीच एक स्थिर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिये परमाणु ऊर्जा के अधिक उपयोग को बढ़ावा देने वाली एक नई नीति अपनाई है।
- अप्रैल 2023 में 1.43 अरब के साथ भारत की आबादी चीन की आबादी से अधिक होने की संभावना है।
- वर्ष 2022 में ऐसा पहली बार है जब चीन अपनी जनसंख्या में पूर्ण गिरावट दर्ज करेगा।
- विपक्ष की मांगों का जवाब देते हुए लोकसभा ने बहु-राज्य सहकारी समिति (संशोधन) विधेयक 2022 को संयुक्त संसदीय समिति को भेज दिया है।
- इस विधेयक का उद्देश्य 20 साल पहले लागू किये गए बहु-राज्य सहकारी समिति अधिनियम, 2002 में आमूल-चूल परिवर्तन करना है।
- जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने "जम्मू-कश्मीर भूमि अनुदान नियम 2022" को अधिसूचित किया है, जिसने केंद्रशासित प्रदेश (UT) में लीज पर संपत्ति रखने के मालिकों के अधिकार को समाप्त कर दिया है और यह इन संपत्तियों को नए सिरे से ऑनलाइन आउटसोर्स करने की योजना है।
ऐतिहासिक घटनाये
- सन् 1715 में स्वीडन की सेना ने नार्वे पर कब्जा।
- सन् 1798 में रूस और ब्रिटेन के बीच दूसरे फ्रांस विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर।
- सन् 1894 में कलकत्ता में पहले मेडिकल कांफ्रेस का आयोजन।
- सन् 1889 में भारत में पहला मनोरंजन पार्क एशेल वाल्ड मुम्बई में खोला।
- सन् 1921में नोबेल पुरस्कार विजेता रविन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना।
- सन् 1924 में क्रोयडोन लंदन की एयर फील्ड में हुई विमान दुर्घटना में 8 लोगों की मौत।
- सन् 1924 में अल्बानिया गणतंत्र बना।
- सन् 1986 में भारत में संसद द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम पारित। इसलिए भारत में 24 दिसंबर को राष्ट्रिए उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- सन् 2000 में विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने।
- सन् 2002 में दिल्ली मेट्रो का शुभारंभ शहादरा तीस हज़ारी लाईन।
- सन् 2005 में यूरोपीय संघ ने खालिस्तान ज़िन्दाबाद फ़ोर्स नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल।
- सन् 2006 में शिखर बैठक में फ़िलिस्तीन को इस्रायल कई सुविधाएँ देने के लिए तैयार।
- सन् 2014 में अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देने की घोषणा।
प्रसिद्द व्यक्ति के जन्म
- सन् 1922 मेंअमेरिकी अभिनेत्री आवा गार्डनर का जन्म।
- सन् 1924 में भारतीय गायक मो. रफी का जन्म।
- सन् 1957 में अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करज़ई का जन्म।
- सन् 1959 में भारतीय अभिनेता अनिल कपूर का जन्म।
प्रसिद्द व्यक्ति के निधन
- सन् 1987 में तमिल अभिनेता और राजनेता एम जी रामचंद्रन का निधन।
- सन् 1988 में हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार का निधन।
महत्त्वपूर्ण अवसर व उत्सव
- राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस