Type Here to Get Search Results !

 

BFA

Bright Future Academy

विश्व के सबसे ऊँचे शिवलिंग की स्थापना विराट रामायण मंदिर में

 बिहार 

 विश्व के सबसे ऊँचे शिवलिंग की स्थापना विराट रामायण मंदिर में होगी।   

चर्चा में क्यों?

हाल ही में बिहार के महावीर मंदिर पटना के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने  बताया कि राज्य के पूर्वी चंपारण ज़िले के केसरिया चकिया पथ पर कैथवलिया-बहुआरा में विराट रामायण मंदिर का निर्माण कार्य जल्दी ही प्रारंभ हो जाएगा। यह मंदिर विश्व का सबसे ऊँचा मंदिर और  इस मंदिर में विश्व का सबसे ऊँचा शिवलिंग भी स्थापित होगा।

प्रमुख बिंदु 

  • महावीर मंदिर पटना के सचिव ने कहा कि वर्ष 2025 के सावन महीने तक इस मंदिर में विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना हो जाएगी। महाबलिपुरम में 250 टन वजन के ब्लैक ग्रेनाइट पत्थर की चट्टान को तराश कर मुख्य शिवलिंग के साथ सहस्रलिंगम भी बनाया जा रहा है।
  • शिवलिंग का वजन 200 टन, ऊँचाई 33 फीट और गोलाई 33 फीट होगी। विदित है कि आठवीं शताब्दी के बाद सहस्रलिंगम का निर्माण भारत में नहीं हुआ है।
  • राज्य में बनने वाला विराट रामायण मंदिर तीन मंज़िला होगा। मंदिर में प्रवेश के बाद प्रथम पूज्य विघ्नहर्त्ता भगवान गणेश के दर्शन होंगे। विराट रामायण मंदिर में शैव और वैष्णव देवी-देवताओं के कुल 22 मंदिर होंगे।
  • मंदिर निर्माण के लिये 120 एकड़ जमीन उपलब्ध है। इस मंदिर वाले जगह को जानकी नगर के रूप में विकसित किया जाएगा तथा वहाँ कई आश्रम, गुरुकुल, धर्मशाला आदि होंगे।
  • विराट रामायण मंदिर निर्माण की पाइलिंग कराने का काम सनटेक इंफ्रा सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है, जो पटना मेट्रो के पाइलिंग का काम कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments