दिनांक-14 .06.2023
ताज़ा सुरखियाँ
तुर्कमेनिस्तान-अफगानिस्तान- पाकिस्तान - भारत (TAPI) पाइपलाइन
- पाकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान ने तापी गैस पाइपलाइन परियोजना पर काम में तेजी लाने के लिए एक संयुक्त कार्यान्वयन योजना पर हस्ताक्षर किए हैं।
- तापी परियोजना
- इसका उद्देश्य तुर्कमेनिस्तान (गालकिनिश गैस क्षेत्र) से अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत (फाजिल्का) तक पाइपलाइन के माध्यम से वार्षिक रूप से प्राकृतिक गैस का निर्यात करना है।
- इस परियोजना का वित्त पोषण एशियाई विकास बैंक (ADB) कर रहा है।
सेबी शिकायत निवारण प्रणाली (SEBI Complaints Redress System: SCORES)
- स्कोर्स / SCORES ने कंपनियों और बाजार मध्यवर्तियों के खिलाफ दायर शिकायतों का निपटान किया है।
- स्कोर्स एक ऑनलाइन मंच है। इसे निवेशकों को सूचीबद्ध कंपनियों और सेबी में पंजीकृत मध्यवर्तियों के खिलाफ सेबी में अपनी शिकायत दर्ज कराने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है।
- स्कोर निम्नलिखित कंपनियों के खिलाफ शिकायतों का समाधान नहीं कर सकती है:
- ऐसी गैर-सूचीबद्ध / सूची से हटाई गई (Unlisted/delisted) कंपनियां, जिन्हें स्टॉक एक्सचेंज के डिसेमिनेशन बोर्ड में रखा गया है,
- एक रुग्ण कंपनी या ऐसी कंपनी जहां मोरेटोरियम (अधिस्थगन) आदेश पारित किया गया है,
- रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (RoC) से हटाई जा चुकी कंपनी आदि।
कोचीन बंदरगाह
- केंद्र सरकार ने कोचीन बंदरगाह के नवीनीकरण का काम शुरू किया हैं।
- कोचीन, एक बारहमासी प्राकृतिक बंदरगाह है। यह केरल के कोच्चि में अरब सागर लक्षद्वीप (लकादीव) सागर-हिंद महासागर के समुद्री मार्ग पर स्थित एक प्रमुख बंदरगाह है।
- यह कोच्चि झील में दो द्वीपों विलिंगडन द्वीप और वल्लारपदम पर स्थित है।
- इंटरनेशनल कंटेनर ट्रांसशिपमेंट टर्मिनल कोचीन पोर्ट का एक हिस्सा है। यह भारत में सबसे बड़ी कंटेनर ट्रांसशिपमेंट सुविधा है।
- यह भारत सरकार के एक प्रतिष्ठान कोचीन पोर्ट ट्रस्ट द्वारा शासित है।
- कोचीन चक्रवात प्रवण क्षेत्र से बाहर स्थित है।
फ्रूट फ्लाई (ड्रोसॉफिला मेलैनो गैस्टर / Drosophila melanogaster)
- फ्रूट फ्लाई मच्छरों के समान ही डिप्टेरा से संबंधित है। डिप्टेरा केवल दो पंख वाले कीटों का एक समूह है।
- फ्रूट फ्लाई जैव चिकित्सा विज्ञान में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले मॉडल जीवों में से एक है।
- उनकी तीव्र प्रजनन प्रवृत्ति अनुसंधान को तेज, लागत प्रभावी और अत्यंत बहुमुखी बनाती है। ध्यातव्य है कि लगभग दस दिनों में ही इनकी एक पीढ़ी जन्म ले लेती है और एक मादा प्रतिदिन लगभग 100 अंडे देती है।
- फ्रूट फ्लाई और मनुष्यों के जीनोम ने आश्चर्यजनक समानताएं प्रदर्शित की है। साथ ही फ्रूट फ्लाई की सहायता से अधिक जटिल जीवों की जैविक प्रक्रियाओं के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई हैं।
- कई पादप (कोको सहित) परागण के लिए डिप्टेरा पर आश्रित होते हैं।
प्रोटोस्टेरॉल बायोटा
- हाल ही में हुए एक अध्ययन से पता चला है कि प्रोटोस्टेरॉल बायोटा 1.8 अरब वर्ष पहले (प्रोटेरोजोइक कल्प) पानी के नीचे की दुनिया में रहा करते थे।
- ये सूक्ष्म जीव यूकेरियोट्स से संबंधित हैं और पृथ्वी पर जीवन के विकास के स्रोत हैं।
- यूकेरियोट्स एकल - कोशिका वाले या बहुकोशिकीय जीव होते हैं। इनकी कोशिकाओं में एक केन्द्रक और अन्य झिल्ली - बद्ध कोशिकांग (Organelle) होते हैं।
- यूकेरियोट्स के आधुनिक रूपों में कवक, पादप और जानवरों के अलावा अमीबा जैसे एकल- कोशिकीय जीव शामिल हैं।
अनक क्राकाटोआ ज्वालामुखी
- हाल ही में, इंडोनेशिया के अनक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में प्रस्फुटन हुआ है।
- अनक क्राकाटोआ इंडोनेशिया के जावा और सुमात्रा द्वीपों के बीच सुंडा जलडमरूमध्य में स्थित है।
- अनक क्राकाटोआ में 2018 में हुए प्रस्फुटन से जल के नीचे एक भूस्खलन हुआ था, जो सुनामी का कारण बना था ।
- अनक क्राकाटोआ का अर्थ है क्राकाटोआ का शिशु। यह प्रसिद्ध क्राकाटोआ ज्वालामुखी से ही निकला है, जिसके 1883 में विशाल प्रस्फुटन ने वैश्विक शीतलन की अवधि शुरू कर दी थी। • क्राकाटोआ भारतीय - ऑस्ट्रेलियाई और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के अभिसरण (Convergence) स्थल पर स्थित है।
कैप्टागॉन गोलियां
- कैप्टागॉन एम्फैटेमिन - प्रकार की एक अत्यधिक मादक ड्रग है। यह मुख्य रूप से सीरिया में उत्पादित की जाती है।
- कैप्टागॉन गोलियां केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करती हैं, ऊर्जा प्रवाह को बढ़ावा देती हैं, व्यक्ति के एकाग्र ध्यान को बढ़ाती हैं, लंबे समय तक जगे रहने में मदद करती हैं और उल्लासोन्माद (Euphoria) की भावना पैदा करती हैं।
- इस्लामिक स्टेट और सीरियाई लड़ाकों ने इन गोलियों का व्यापक रूप से उपभोग किया था।
- यह वास्तव में उसी ब्रांड नाम वाली दवा का नकली संस्करण है। असली कैप्टागॉन को पहली बार 1980 के दशक में निर्मित किया गया था और 1980 के दशक में प्रतिबंधित कर दिया गया था। -
- असली कैप्टागॉन में फेनिथाइलामाइन कुल की एक सिंथेटिक दवा फेनिथाइलिन शामिल थी। इस कुल से एम्फैटेमिन भी संबंधित है।
डायमंड लीग
- लंबी कूद के भारतीय एथलीट मुरली श्रीशंकर ने पेरिस डायमंड लीग में तीसरा स्थान हासिल किया है। • डायमंड लीग शीर्ष स्तरीय ट्रैक और फील्ड प्रतिस्पर्धाओं की एक वार्षिक श्रृंखला है। इसका आयोजन अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स शासी निकाय 'वर्ल्ड एथलेटिक्स करता है। ★ इसे 2010 में पूर्ववर्ती IAAF गोल्डन लीग और IAAF वर्ल्ड एथलेटिक्स फाइनल इवेंट्स की जगह शुरू किया गया था।
- डायमंड लीग के एक विशेष सत्र में आम तौर पर प्रतिस्पर्धाओं की संख्या 14 होती है। ये प्रतिस्पर्धाएं दुनिया भर के अलग-अलग शहरों में आयोजित की जाती हैं।
- जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और डिस्कस थ्रोअर विकास गौड़ा डायमंड लीग प्रतिस्पर्धा में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रह चुके हैं। उल्लेखनीय है कि नीरज चोपड़ा डायमंड लीग प्रतिस्पर्धा जीतने वाले पहले भारतीय हैं।
ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC)
- ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर WTC 2023 का खिताब जीत लिया है।
- WTC में शीर्ष नौ टेस्ट टीमें शामिल होती हैं, जिनमें से सभी ने तीन सीरीज घरेलू मैदानों और तीन सीरीज विदेशी मैदानों पर यानी कुल छह-छह सीरीज खेली होती हैं।
- WTC फाइनल शीर्ष दो टीमों के बीच आयोजित होता है।
- WTC के पहले संस्करण में प्रत्येक टेस्ट सीरीज के लिए समान अंक निर्धारित थे, लेकिन इस बार प्रत्येक मैच के लिए समान अंक तय किए गए थे।
- जीते गए अंकों के प्रतिशत के आधार पर टीमों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। यह व्यवस्था टीमों द्वारा खेले गए मैचों की संख्या में असंतुलन को दूर करने के लिए की गई है।